Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Indian Economics an Introduction | Online Mock Test Indian Economics



भारतीय अर्थव्यवस्था एक परिचय |
Indian Economy An Introduction &
Online Mock Test Indian Economics



online-mock-test-indian-economics




 

भारतीय अर्थव्यवस्था एक परिचय | Indian Economy An Introduction 

 अर्थव्यवस्था किसी भी देश की एक आर्थिक विकास और आर्थिक समृद्धि का सूचक होता है कौन देश विकासशील है कौन देश विकसित है और कौन देश अल्पविकसित है यह सभी मापदंड उस देश की अर्थव्यवस्था से ही निर्धारित किए जाते हैं और आज हम भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में पढ़ने जा रहे हैं,  जिसमें हम भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित जितने भी महत्वपूर्ण तथ्य हैं उनको समझेंगे और साथ ही अंत में उन सभी महत्वपूर्ण तत्व से संबंधित जितने भी प्रश्न Previous year exam  में पूछे गए हैं तथा आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावनाएं हैं उन सभी को अंत में आपके साथ टेस्ट होगा |

  अर्थव्यवस्था शब्द की उत्पत्ति :- 

अर्थव्यवस्था शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के OIKONOMIA   आईकेनोनिया शब्द से हुई है, जिसमें ओइकोस का अर्थ घरेलू तथा नोमोस  अर्थ प्रबंधन से है,  इस प्रकार इसका संपूर्ण शाब्दिक अर्थ धन का शास्त्र है, आगामी घटना तथा लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए धन का प्रबंधन करना की धन का साथ अथवा अर्थशास्त्र कहलाता है | एडम स्मिथ को अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है एडम स्मिथ का जन्म 1723 में ब्रिटेन में हुआ था अतः यह ब्रिटेन के अर्थशास्त्री थे, इनके द्वारा अनेक पुस्तकें लिखी गई हैं जिनमें से प्रमुख पुस्तकें: -

  1. The Wealth of the Nation 

  2. The theory of moral Sentiments

  3. The Essential 


एडम स्मिथ द्वारा  ‘दी वेल्थ ऑफ नेशन’  किताब 1776 में लिखी गई थी, पुस्तक में शास्त्रीय अर्थशास्त्र का उद्भव माना जाता है | 


अर्थव्यवस्था की प्रमुख परिभाषाएं: -

“ अर्थशास्त्र मनुष्य के व्यवहार का अध्ययन है”  

अल्फ्रेड मार्शल

 “अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है”

एडम स्मिथ

 “अर्थशास्त्र एक विज्ञान है, जो मानव व्यवहार तथा उसकी  आवश्यकताओ,  इच्छाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के वैकल्पिक प्रयोग के बीच संबंधों का अध्ययन करता है”

रॉबिंसन

“अर्थशास्त्र  उस अवधारणा का अध्ययन है, जो बताता है कि समाज किस तरह से दुर्लभ संसाधनों की सहायता से मूल्यवान उत्पाद तैयार करता है”

World Economic Reform 

“अर्थशास्त्र कला समूह में प्राचीनतम तथा विज्ञान समूह में नवीनतम एवं सभी सामाजिक विज्ञानों की रानी है” 

प्रोफेसर सैमुअल्सन


अर्थशास्त्र से संबंधित प्रमुख पुस्तकें/ किताबें: -

  1. Principal of Economics |  प्रिंसिपल ऑफ इकोनॉमिक्स- 1890 

प्रोफेसर अलफ्रेड मार्शल


  1. The Theory Of Income, Employment & Interest |  थ्योरी ऑफ इनकम, एंप्लॉयमेंट एंड इंटरेस्ट

J.M. कीन्स


  1. Indian Currency and Finance |  इंडियन करंसी एंड फाइनेंस 

J.M. कीन्स


  1. How To Pay  For The War |   हाउ टू पे फॉर दी वॉर

J.M. कीन्स


  1. Nature & Significance of Economic Science | नेचर एंड सिग्निफिकेंट ऑफ इकोनॉमिक्स साइंस - 1932 

रॉबिंसन


  1. Das Capital | दास कैपिटल


कार्ल मार्क्स 


  1. Poverty & Un- British Rule In India |  पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया

दादा भाई नौरोजी


  1. The Poor Economy |  दी  पुअर इकोनामी

अभिजीत बनर्जी

अर्थव्यवस्था की शाखाएं: -

अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित दो शाखाएं होती हैं

  1. व्यष्टि/सूक्ष्म अर्थशास्त्र  Microeconomics 

  2. समष्टि अर्थशास्त्र/बृहद अर्थशास्त्र Macroeconomics 


1. व्यष्टि या सूक्ष्म अर्थशास्त्र Microeconomics 

  व्यष्टि अथवा सूक्ष्म अर्थशास्त्र में समग्र अर्थव्यवस्था का अध्ययन नहीं किया जाता है, अपितु व्यक्तियों एवं व्यक्तियों के छोटे समूह की आर्थिक क्रिया का अध्ययन इसमें किया जाता है, व्यष्टि अर्थशास्त्र में विशेष फार्म, विशेष परिवारों, व्यक्तिगत कीमतों, मजदूरी, आय, व्यक्तिगत उद्योग और विशेष वस्तुओं का अध्ययन किया जाता  है,  एडम स्मिथ को व्यष्टि  अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है |

व्यष्टि अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण घटक: -

  1. उपभोक्ता व्यवहार सिद्धांत: -

इसके अंतर्गत यह अध्ययन किया जाता है कि किस प्रकार एक उपभोक्ता अपनी आय को विभिन्न प्रयोगों में 

आवंटित करता है, ताकि वह अधिकतम संतुष्टि प्राप्त कर सकें |

  1.  उत्पादक व्यवहार सिद्धांत: -

इसके अंतर्गत यह अध्ययन किया जाता है कि उत्पादक यह निर्णय लेता है, की उसे किस वस्तु  उत्पादन करना है और कितना उत्पादन करना है जिससे अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके |

  1.  कीमत सिद्धांत: -


कीमत सिद्धांत व्यष्टि अर्थशास्त्र का एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि इसके अंतर्गत बाजार में वस्तु की 

कीमत कैसे निर्धारित होगी इसके संबंध में उल्लेख किया गया है |


समष्टि  या वृहद अर्थशास्त्र Macroeconomics: -

समष्टि तथा वृहद अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र का वह अंग है जिसमें समग्र अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया जाता है,  समष्टि अर्थशास्त्र में समग्र मांग, समग्र पूर्ति, समग्र रोजगार, समग्र निवेश, मौद्रिक नीति, बजट, राजकोषीय  नीति तथा समग्र आय का अध्ययन किया जाता है | प्रोफेसर जे.एम. कींस को समष्टि या वृहद अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है | 


कीन्स का रोजगार सिद्धांत: -

मंदी की स्थिति में बेरोजगारी अर्थव्यवस्था में समग्र मांग या समग्र व्यय की कमी के कारण होती है |

 जे. एम. कीन्स  प्रथम अर्थशास्त्री थे,  जिन्होंने मंदी से उबरने के लिए सरकारी व्यय में वृद्धि का रास्ता बताया था | 

अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण: -

किसी भी देश के समक्ष विकास पथ का अनुसरण करते समय अधोलिखित तीन प्रकार की समस्याएं आती हैं-

  1. किस वस्तु का उत्पादन किया जाए तथा किस का उत्पादन नहीं किया जाए

  2.  विभिन्न उत्पादन क्रियाओं में साधनों का आवंटन कैसे किया जाए

  3.  उत्पादन की क्रिया किसके द्वारा संपन्न हो निजी क्षेत्र द्वारा या सरकार द्वारा अथवा मिश्रित प्रणाली द्वारा 

उपर्युक्त बातों को ध्यान में रखकर अर्थव्यवस्था के वर्गीकरण को अनेक भागों में वर्गीकृत किया गया है जिसको हम निम्न प्रकार आसानी से समझ सकते हैं-


  1.  सरकार की भूमिका/ उत्पादन के संसाधनों के आधार पर

  2. क्षेत्रों के आधार पर अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण

  3.  विश्व बैंक के अनुसार अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण



  1.  सरकार की भूमिका/ उत्पादन के संसाधनों के आधार पर: -

1. पूंजीवाद अर्थव्यवस्था: -

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन के संसाधनों पर निजी स्वामित्व पाया जाता है पूंजीवाद अर्थव्यवस्था कहलाती है,  यह अर्थव्यवस्था एडम स्मिथ के हस्तक्षेप सिद्धांत पर कार्य करती है,  जिसमें सरकार का बाजार पर न्यूनतम नियंत्रण होता है इसलिए संसाधनों का मुक्त प्रवाह होता है |

पूंजीवाद अर्थव्यवस्था की विशेषताएं: -

  • अधिकतम लाभ का उद्देश्य

  •  बाजार नियंत्रण प्रणाली द्वारा संचालन

  •  प्रतियोगिता की स्थिति

  •  मांग और पूर्ति का महत्व

  •  वस्तुओं एवं सेवाओं की विविधता एवं गुणवत्ता

  •  विकेंद्रीकरण व्यवस्था

 उदाहरण:  संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान,  फ्रांस, इटली आदि देशों में पूंजीवाद अर्थव्यवस्था लागू की जाती है क्योंकि यह देश विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश हैं|


  1. राज्य अर्थव्यवस्था या सामाजिक अर्थव्यवस्था: -

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन के संसाधनों पर सरकारी स्थायित्व पाया जाता है राज्य या सामाजिक अर्थव्यवस्था कहलाती है,  राज अर्थव्यवस्था की अवधारणा कार्ल मार्क्स की पुस्तक “दास कैपिटल” से निकलती है,  अर्थव्यवस्था को दो भागों में बांटा जाता है |

  1. समाजवाद अर्थव्यवस्था: -

सभी नागरिकों को वस्तुओं एवं सेवाओं का समान वितरण समाजवाद अर्थव्यवस्था के अंतर्गत आता है, यह अर्थव्यवस्था सर्वप्रथम 1927 में रूस द्वारा अपनाई गई थी इसी के परिणाम स्वरूप विश्व में प्रथम पंचवर्षीय योजना 1927 से 1932 तक चली थी तथा भारत में भी पंचवर्षीय योजना यहीं से अपनाई गई थी |

  1. साम्यवादी अर्थव्यवस्था: -

प्रत्येक व्यक्ति से उसकी कार्यक्षमता के अनुसार एवं प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकता अनुसार प्रतिफल( वस्तु एवं सेवा)  उपलब्ध कराना ही साम्यवाद अर्थव्यवस्था कहलाती है |  यह अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से चीन में लागू होती है| 

राज्य अथवा सामाजिक अर्थव्यवस्था की विशेषताएं: -

  • केंद्रीय अर्थव्यवस्था

  •  संचालन के लिए एक प्रशासनिक ढांचे कार्यरत

  •  न्याय एवं दंड विधि द्वारा संचालन

  •  अधिकतम कल्याण  का उद्देश्य

  •  वर्ग संघर्ष की समाप्ति

  •  प्रतियोगिता नहीं होती है

3. मिश्रित अर्थव्यवस्था: -

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन  के संसाधनों पर निजी एवं सरकारी दोनों स्वामित्व पाए जाते हैं मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है,  भारत मुख्य रूप से मिश्रित अर्थव्यवस्था का उदाहरण है क्योंकि भारत के विकासशील अर्थव्यवस्था वाला देश है|

मिश्रित अर्थव्यवस्था की विशेषताएं: -

  • आर्थिक नियोजन

  •  सरकार की नियामक के रूप में भूमिका

  •  व्यक्तिगत स्वतंत्रता



अगर आप भारतीय भूगोल पर आधारित Online Mock Test देना चाहते है तो Click Here

 अर्थव्यवस्था के क्षेत्र

अर्थव्यवस्था  की आर्थिक गतिविधियों का लेखांकन करने के लिए इसे तीन क्षेत्रों में बांटा गया है-

  1.  प्राथमिक क्षेत्र 

  2.  द्वितीयक क्षेत्र

  3.  तृतीय क्षेत्र

1.  प्राथमिक क्षेत्र: -

अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र जहां प्राकृतिक संसाधनों को उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है या वह क्षेत्र जो पर्यावरण से सीधे संपर्क में रहता है प्राथमिक क्षेत्र कहलाते हैं कृषि संबंधित क्षेत्र में रखा जाता है |

उदाहरण: -  कृषि,   वानकी,  पशुपालन, मत्स्य पालन, खनन

Note: प्राथमिक क्षेत्र में संलग्न श्रमिकों को रेड कॉलर जॉब Red Collar job के नाम से जाना जाता है |

2. द्वितीय क्षेत्र: -

अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र जिसमें प्राथमिक क्षेत्र के उत्पादों को अपनी गतिविधियों में कच्चे माल के रूप में उपयोग करता है द्वितीय क्षेत्र कहलाता है,  इसे उद्योग क्षेत्र भी कहा जाता है |

उदाहरण: - 

निर्माण:  भवन, स्मारक, मॉल ( स्थाई संपत्ति निर्माण)

विनिर्माण: किसी वस्तु का उत्पादन-  रोटी, कपड़ा, ऑटोमोबाइल

अन्य: गैस, विद्युत निर्माण

 इस क्षेत्र में संलग्न कुशल श्रमिकों को (Technology में) - White Collar Job

अकुशल श्रमिकों को ( कारखानों में)   - Blue Collar Job कहते हैं |


3. तृतीय क्षेत्र: -

अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र जिसमें विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं सिर्फ क्षेत्र कहलाता है,  क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सेवाओं का उत्पादन किया जाता है|

 उदाहरण: - परिवहन एवं संचार, बैंकिंग, बीमा, भंडारण, व्यापार, सामुदायिक केंद्र


 अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्र

  1. चतुर्थक क्षेत्र: -

अर्थव्यवस्था के चतुर्थ क्षेत्र में बौद्धिक गतिविधियों से लिप्त क्षेत्र को शामिल किया जाता है|

 उदाहरण: - शिक्षा, सरकार, पुस्तकालय,  अनुसंधान आदि

  1.  पंचम क्षेत्र: -

अर्थव्यवस्था के पंचम क्षेत्र में उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाली संस्था को शामिल किया जाता है|

 उदाहरण: - आयोग, कमेटी, गैर  लाभकारी संस्थाएं आदि


2. क्षेत्रों के आधार पर अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण: -

क्षेत्रों के आधार पर अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण निम्नलिखित तीन भागों में किया जाता है-

  1.  विकसित अर्थव्यवस्था

  2.  विकासशील अर्थव्यवस्था

  3.  अल्पविकसित/ पिछड़ी अर्थव्यवस्था

1. विकसित अर्थव्यवस्था:- 

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें सेवा क्षेत्र की भागीदारी अधिकतम तथा प्राथमिक क्षेत्र की भागीदारी न्यूनतम होती है विकसित अर्थव्यवस्था कहलाती है|

 उदाहरण: - संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, कनाडा आदि विकसित अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं|

2.  विकासशील अर्थव्यवस्था: -

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें द्वितीय क्षेत्र की भागीदारी अधिक तथा सेवा क्षेत्र की भागीदारी न्यूनतम होती है विकासशील अर्थव्यवस्था कहलाती है|

 उदाहरण: - भारत,  चीन, ब्राजील,  दक्षिण अफ्रीका आदि विकासशील अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं|

3. अल्पविकसित/ पिछड़ी अर्थव्यवस्था: -

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें प्राथमिक क्षेत्र की भागीदारी अधिकतम तथा सेवा क्षेत्र की भागीदारी न्यूनतम होती है अल्पविकसित या पिछड़ी अर्थव्यवस्था कहलाती है|

 उदाहरण: - नाइजीरिया,   सूडान, कांगो गणराज्य, चाड  आदि  अल्पविकसित अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं



 विकसित          विकासशील अल्पविकसित

    III         II                 I

     II         I II

   I         III         III


3. विश्व बैंक World Bank  के अनुसार अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण: -

विश्व बैंक द्वारा जुलाई माह की 1 तारीख को उनके पिछले वर्ष की प्रति व्यक्ति आय के आधार पर बांटा जाता है



 अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण प्रति व्यक्ति आय ($ मैं)

  1. निम्न आय वर्ग अर्थव्यवस्था $ 995 या उससे कम ( कुल 31  देश)

  2. निम्न मध्यम आय वर्ग अर्थव्यवस्था $ 996  to $ 3895  (कुल 51 देश)

  3.  उचित मध्यम आय वर्ग अर्थव्यवस्था $ 3896 to 12055 ( कुल 53 देश)

  4.  उच्च आय वर्ग अर्थव्यवस्था $ 12056 से अधिक ( कुल 80  देश) 




अगर आप भारतीय Modern History पर आधारित Online Mock Test देना चाहते है तो Click Here

विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था ( ट्रिलियन $  में) 

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका - 19.39 T$

  2.  चीन - 12.24 T$

  3.  जापान - 4.87  T$

  4. जर्मनी - 3.68 T$

  5.  इंग्लैंड - 2.62 T$

  6.  भारत - 2.60 T$


 अन्य महत्वपूर्ण शब्दावली: -

  1. बंद अर्थव्यवस्था:- 

ऐसी अर्थव्यवस्था जो विदेशी व्यापार  से आयात और निर्यात नहीं करती है बंद अर्थव्यवस्था कहलाती है अर्थात वह आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के अंतर्गत आती है |

  1. खुली अर्थव्यवस्था: -

ऐसी अर्थव्यवस्था जो विदेशी व्यापार से आयात और निर्यात करती है खुली अर्थव्यवस्था कहलाती है|



इस अध्याय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न जो अधिकांश सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं -



1.  Economy शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है ?

  1. आइकोनोमिया  

  2. इकोनोमिया 

  3. इकोनॉमिक्स 

  4. इनमें से कोई नहीं

Ans . A


2. “आइकोनोमिया” शब्द की उत्पत्ति हुई है -

  1.  ग्रीक भाषा से 

  2. लैटिन भाषा से 

  3. अरबी भाषा से 

  4. फारसी भाषा से

Ans. A 


3. “आइकोनोमिया” शब्द का शाब्दिक अर्थ है-

  1.  राज का शास्त्र 

  2. धन का शास्त्र 

  3. ज्ञान का शास्त्र 

  4. आय का शास्त्र

Ans. B


4. “अर्थशास्त्र मनुष्य के व्यवहार का अध्ययन है” निम्न वक्तव्य किसके द्वारा कहा गया था ?

  1. अल्फ्रेड मार्शल 

  2. एडम स्मिथ  

  3. रॉबिंसन

  4. सैमुअल्सन

Ans. A


5. “अर्थशास्त्र कला समूह में प्राचीनतम तथा विज्ञान समूह में नवीनतम एवं सभी सामाजिक विज्ञानों की रानी है” यह 

     किसने कहा था ?

  1. रॉबिंसन 

  2. अल्फ्रेड मार्शल 

  3. वर्ल्ड इकोनॉमिक रिफॉर्म 

  4. सैमुअल्सन

Ans. D


6. “अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है” यह किसने परिभाषित किया था?

  1. अल्फ्रेड मार्शल 

  2. एडम स्मिथ 

  3. रॉबिंसन

  4. सैमुअल्सन

Ans. B


7. अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?

  1.  प्रोफेसर कीन्स 

  2. कार्ल मार्क्स को 

  3. एडम स्मिथ को 

  4. अल्फ्रेड मार्शल को

Ans. C


8. “The Wealth of Nation” नामक पुस्तक के लेखक कौन  थे?

  1.  एडम स्मिथ 

  2. अल्फ्रेड मार्शल 

  3. प्रोफेसर कीन्स

  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. A


9.  कार्ल मार्क्स द्वारा लिखित पुस्तक का क्या नाम था?

  1.  Das Capital

  2. The Poor Economy

  3.  The Essential 

  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. A  


10. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है-

 पुस्तक का नाम लेखक


  1. The Poor Economy अभिजीत बनर्जी

  2. The Poverty & Un-British Rule in India दादा भाई नौरोजी

  3. How To Pay For The War जे.एम. कींस

  4. Indian Currency & Finance एडम स्मिथ

Ans. D


11. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

लेखक पुस्तक का नाम


  1. एडम स्मिथ The Theory Of moral Sentiments 

  2. अल्फ्रेड मार्शल Principal of Economics 

  3. कार्ल मार्क्स Nature & Significance of economic science

  4.  जे.एम. कींस The Theory of Income, Employment, & Interest 

Ans. C


12. अर्थशास्त्र की वह शाखा जिसके अंतर्गत व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों का अध्ययन किया जाता है, उसे कहते हैं?

  1.  व्यष्टि अर्थशास्त्र 

  2. समष्टि अर्थशास्त्र 

  3. सामाजिक अर्थशास्त्र 

  4. आर्थिक अर्थशास्त्र

Ans. A


13.   व्यष्टि अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?

  1.  एडम स्मिथ 

  2. अल्फ्रेड मार्शल  

  3. दादा भाई नौरोजी 

  4. जे.एम. कींस

Ans. A 


14. अर्थशास्त्र की वह शाखा जिसके अंतर्गत एक व्यक्ति, एक कंपनी अथवा एक बाजार का अध्ययन किया जाता है, क्या कहलाती है ?

  1. समष्टि अर्थशास्त्र 

  2. व्यष्टि अर्थशास्त्र 

  3. समष्टि और व्यष्टि दोनों

  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. B


15. व्यष्टि अर्थशास्त्र का प्रमुख घटक नहीं है?

  1.  उपभोक्ता व्यवहार सिद्धांत 

  2. उत्पादक व्यापार सिद्धांत 

  3. कीमत सिद्धांत 

  4. आय और व्यय का सिद्धांत

Ans. D


16. ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें संपूर्ण अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया जाता है, कहलाती है-

  1.  समष्टि अर्थशास्त्र 

  2. व्यष्टि अर्थशास्त्र 

  3. आय अर्थशास्त्र 

  4. संपूर्ण अर्थशास्त्र

Ans. A


17. समष्टि अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ?

  1. अल्फ्रेड मार्शल

  2. कार्ल मार्क्स

  3. जे.एम. कींस

  4.  दादा भाई नौरोजी

Ans. C


18. समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसका अध्ययन नहीं किया जाता है?

  1. राष्ट्रीय आय 

  2. मौद्रिक नीति 

  3. राजकोषीय नीति 

  4. एक कंपनी

Ans. D


19. भारतीय अर्थव्यवस्था उदाहरण है?

  1.  मिश्रित अर्थव्यवस्था 

  2. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था 

  3. सामाजिक अर्थव्यवस्था 

  4. ये  सभी

Ans. A


20. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है?

  1.  कृषि 

  2. वानिकी 

  3. पशुपालन

  4. डाक सेवा

Ans. D


21. प्राथमिक क्षेत्र में संलग्न श्रमिकों को क्या कहा जाता है?

  1. Red Collar Job

  2. White Collar Job

  3. Blue Collar Job

  4. Green Collar Job

Ans. A


22. निम्नलिखित में से कौन द्वितीय क्षेत्र में शामिल नहीं किया जाता है?

  1.  निर्माण 

  2. विनिर्माण 

  3. विद्युत निर्माण 

  4. खनन

Ans. D


23.  द्वितीय क्षेत्र में संलग्न कुशल श्रमिकों को क्या कहा जाता है? 

  1. Red Collar Job

  2. White Collar Job

  3. Blue Collar Job

  4. Green Collar Job

Ans. B


24. द्वितीय क्षेत्र में सलंग्न अकुशल श्रमिकों को क्या कहा जाता है?

  1. Red Collar Job

  2. White Collar Job

  3. Blue Collar Job

  4. Green Collar Job

Ans. C


25. निम्नलिखित में से किसे तृतीयक क्षेत्र में शामिल नहीं किया जाता है?

  1. परिवहन एवं संचार 

  2. बैंकिंग 

  3. बीमा 

  4. ऑटोमोबाइल

Ans. D



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ